https://www.amazon.in/b?node=88342125031&linkCode=ll2&tag=bhawani005-21&linkId=74821590521b12d01af657963f82ad63&language=en_IN&ref_=as_li_ss_tl

🗞️ आज का तथ्य

🗞️ आज का तथ्य:

भारत दुनिया का सबसे बड़ा अखबारों का बाज़ार है, हर दिन 10 करोड़ से ज़्यादा अखबार बिकते हैं।

Breaking News

Mobile 📲

© 2025 TezBreaking India | All Rights Reserved Privacy Policy | Disclaimer | Terms & Conditions | Contact Us. Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Blog Archive

Ad

Life style

Games News

Sports

» »Unlabelled » जसवंतगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा: SUV और रोडवेज बस में टक्कर, चार की मौत, चार घायल

जसवंतगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा: SUV और रोडवेज बस में टक्कर, चार की मौत, चार घायल
जसवंतगढ़ सड़क हादसा, SUV

डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं तहसील क्षेत्र के जसवंतगढ़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लाडनूं से सुजानगढ़ की ओर जा रही सीकर डिपो की रोडवेज बस और एसयूवी कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक चूरू जिले के निवासी

मृतक चूरू जिले के राजलदेसर और मौमासर निवासी बताए जा रहे हैं। बोलेरो (SUV) में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और पुष्कर दर्शन के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक गौवंश सड़क पर आ गया, जिससे SUV और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV के परखच्चे उड़ गए और वह हाईवे से नीचे जा गिरी।

कार में फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी।


मृतकों की पहचान

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में:

  • शारदा
  • लिछमा
  • तुलछी
  • ओमसिंह

की मौत हो गई।

वहीं, ममता, मुरली, आशीष और रूपा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लाडनूं राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां मृतकों के शव मोर्चरी में रखे गए हैं और घायलों का उपचार जारी है।


बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

तेज बारिश के चलते बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर खुलवाया।

मौके पर वृताधिकारी विक्की नागपाल, जसवंतगढ़ थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह सहित पुलिस जाप्ता पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply

Sports Special Business Highlight Today’s Top Story

“मैं करवा चौथ का व्रत नहीं रखती, लेकिन अपने पति की हर खुशी में साथ देती हूं।”

💖 मैं करवा चौथ का व्रत नहीं रखती, क्योंकि पति की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है 🌸 प्रस्तावना हर साल करवा चौथ का व्रत आने पर महिलाएं अपने...